Trending

Raigad News: संभाजी महाराज का 345वां राज्याभिषेक

Raigad News: 345th Coronation Anniversary of Chhatrapati Sambhaji Maharaj

रायगड/प्रतिनिधि : स्वराज्य के दूसरे छत्रपति, छत्रपति संभाजी महाराज का 345वां राज्याभिषेक समारोह 25 जनवरी 2026 को रायगढ़ जिले के महाड तालुका स्थित ऐतिहासिक रायगढ़ किले में अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। दो दिनों तक चले इस भव्य आयोजन का समापन 25 जनवरी को जोशपूर्ण वातावरण में हुआ। पूरे रायगढ़ क्षेत्र में ढोल, हलगी और “छत्रपति संभाजी महाराज की जय” के गगनभेदी नारों से माहौल गुंजायमान हो उठा। समारोह में मंत्री भरत गोगावले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। ब्रह्मवृंद के मंत्रोच्चार के बीच छत्रपति संभाजी महाराज की तस्वीर का पंचामृत से अभिषेक किया गया तथा सप्तसिंधु के पवित्र जल से स्नान कराया गया। फूलों की वर्षा और प्रतीकात्मक मुद्रा-अभिषेक ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।

पूजा-अर्चना के उपरांत महाराज की मूर्ति को भव्य मंच पर स्थापित किया गया और पारंपरिक वेशभूषा से सजी पालकी की ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में शिवप्रेमी, इतिहासप्रेमी, युवा और श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने संभाजी महाराज के साहस, त्याग और बलिदान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker