Trending

Republic Day:PM मोदी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Republic Day: PM Modi pays tribute to martyrs

दिल्ली/प्रतिनिधि : देश आज 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के भाव के साथ मना रहा है। इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुँचकर देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने शहीद जवानों को नमन करते हुए राष्ट्र की ओर से कृतज्ञता व्यक्त की।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय युद्ध स्मारक को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 फरवरी 2019 को राष्ट्र को समर्पित किया था। यह स्मारक भारतीय सशस्त्र बलों के शहीदों की वीरता, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। मुख्य स्मारक के अतिरिक्त, परिसर में एक विशेष क्षेत्र उन 21 वीर सैनिकों की प्रतिमाओं के लिए समर्पित है जिन्हें युद्ध में असाधारण साहस के लिए देश के सर्वोच्च वीरता सम्मान ‘परम वीर चक्र’ से नवाजा गया। स्मारक की संरचना यह संदेश देती है कि कर्तव्य पथ पर किया गया सैनिक का सर्वोच्च बलिदान उसे युगों-युगों तक अमर बना देता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker