Trending

Republic Day: उपराष्ट्रपति का गणतंत्र दिवस संदेश

Republic Day: Vice President's Republic Day Message

विशेष/प्रतिनिधि : उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों और प्रवासी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किए गए संदेश में उन्होंने कहा कि यह दिन भारत को एक जीवंत गणतंत्र के रूप में मनाने का अवसर है, जो न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के शाश्वत मूल्यों पर आधारित है। उपराष्ट्रपति ने अपने संदेश में संविधान निर्माताओं की दूरदर्शिता को नमन करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस न केवल उनके विचारों को श्रद्धांजलि है, बल्कि नागरिकों के रूप में हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की भी याद दिलाता है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में देश की उल्लेखनीय उपलब्धियां हमारे संस्थानों की मजबूती, जनता के लचीलेपन और समर्पण को दर्शाती हैं। साथ ही यह विकसित भारत@2047 की दिशा में सामूहिक संकल्प का प्रमाण है। उपराष्ट्रपति ने सभी नागरिकों से एकता मजबूत करने, समावेशिता बढ़ाने और देश की प्रगति व समृद्धि के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker