Trending

Republic Day: अमेरिका ने भारत को दी शुभकामनाएं

US Extends Greetings to India on Republic Day

विशेष/प्रतिनिधि : अमेरिका ने भारत को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्क रूबियो ने इस अवसर पर कहा कि अमरीका, विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत द्वारा संविधान को अपनाए जाने के इस ऐतिहासिक उत्सव में उसके साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने भारत के संविधान को लोकतांत्रिक मूल्यों, स्वतंत्रता और समानता की मजबूत आधारशिला बताया। मार्क रूबियो ने कहा कि अमरीका और भारत के बीच सहयोग को और अधिक मजबूत करने के लिए अमरीका उत्सुक है। उन्होंने रक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और वैश्विक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों की साझेदारी को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने स्वतंत्र, मुक्त और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए क्वाड (QUAD) संगठन की भूमिका पर विशेष बल दिया और कहा कि भारत-अमरीका साझेदारी क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता के लिए अहम है। अंत में, उन्होंने भारत-अमरीका संबंधों के नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की कामना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker