Trending

Republic Day: बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोगों में गणतंत्र दिवस समारोह

Republic Day Celebrations at Indian High Commissions in Bangladesh

विशेष/प्रतिनिधि : भारत का 77वां गणतंत्र दिवस बांग्लादेश की राजधानी ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग में पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग, राजनयिक अधिकारी और विशेष अतिथि उपस्थित रहे। बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संबोधन के अंश पढ़कर सुनाए। अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय समुदाय का स्वागत किया और उन्हें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं, संविधान की महत्ता और भारत-बांग्लादेश के मजबूत द्विपक्षीय संबंधों पर प्रकाश डाला गया। सांस्कृतिक सौहार्द और एकता का संदेश देने वाला यह समारोह अत्यंत प्रेरणादायक रहा। इसके अलावा सिलहट, खुलना, चटगांव और राजशाही स्थित भारतीय सहायक उच्चायोगों में भी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिससे पूरे बांग्लादेश में भारतीय समुदाय में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker