Trending

President Announces: वीरता और सेवा पुरस्कार

President Announces Gallantry and Service Awards

विशेष/प्रतिनिधि : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश की सुरक्षा और सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सशस्त्र बलों के कर्मियों के लिए वीरता और सेवा पुरस्कारों की घोषणा की है। इस वर्ष कुल 70 कर्मियों को वीरता पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जिनमें छह पुरस्कार मरणोपरांत दिए जाएंगे। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र तक पहुंचने वाले पहले भारतीय बनने का इतिहास रचने वाले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को देश के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया जाएगा।

मेजर अर्शदीप सिंह, नायब सूबेदार डोलेश्वर सुब्बा सिंह और ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर को कीर्ति चक्र प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा शौर्य चक्र, सेना पदक, नौसेना और वायुसेना पदक सहित अनेक वीरता पुरस्कार घोषित किए गए हैं।
राष्ट्रपति ने 301 सैन्य पदकों और 98 प्रशस्ति पत्रों की भी स्वीकृति दी है, जिनमें विभिन्न अभियानों और बचाव कार्यों में अद्वितीय साहस व समर्पण को सम्मानित किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker