Padma Awards 2026: मध्य प्रदेश को चार गौरव
Padma Awards 2026: Four Laureates from Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश/प्रतिनिधि : सरकार ने वर्ष 2026 के लिए कुल 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है, जिनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं। इन पुरस्कारों में 19 महिलाओं सहित 16 व्यक्तियों को मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित इन सम्मानों में मध्य प्रदेश की चार विशिष्ट विभूतियों को पद्मश्री से अलंकृत किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के इन चारों सम्मानित व्यक्तियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि इनके योगदान ने न केवल मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाया है, बल्कि भावी पीढ़ियों को भी राष्ट्र सेवा की प्रेरणा दी है। इस वर्ष खेल क्षेत्र में भगवान दास रैकवार, साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में कैलाश चंद्र पंत, सामाजिक कार्य के लिए मोहन नागर और पुरातत्व के क्षेत्र में नारायण व्यास को पद्मश्री सम्मान मिलेगा। सामाजिक कार्य के लिए चयनित मोहन नागर ने इस सम्मान को समाज के लिए समर्पित बताते हुए कहा कि यह पुरस्कार उन्हें जनसेवा के कार्यों को और अधिक समर्पण के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देगा।



