Trending

Election Commission: SIR से मजबूत हुआ चुनावी विश्वास

Election Commission: Electoral Confidence Strengthened by SIR

दिल्ली/प्रतिनिधि : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि शुद्ध और अद्यतन मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूत नींव होती है। इसी उद्देश्य से मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एसआईआर का मुख्य लक्ष्य प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल करना और अयोग्य व्यक्तियों के नाम हटाना है।ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बिहार में एसआईआर सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है और अंतिम मतदाता सूची को लेकर एक भी अपील दायर नहीं की गई, जो इस प्रक्रिया की शुचिता और विश्वसनीयता को दर्शाता है। वर्तमान में 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में यह कार्य जारी है, जबकि शेष राज्यों में भी इसे जल्द शुरू किया जाएगा।

डिजिटल युग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से नागरिकों को एक ही मंच पर सभी मतदाता सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने हाल में आयोजित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र एवं चुनाव प्रबंधन सम्मेलन का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें 70 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिससे वैश्विक मंच पर भारत के नेतृत्व की भूमिका और मजबूत हुई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker