Buddhist Dialogue का केंद्र बन रहा भारत
India is Becoming a Center for Global Buddhist Dialogue

दिल्ली/प्रतिनिधि : संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत बौद्ध संवाद के लिए एक वैश्विक मंच के रूप में उभर रहा है। नई दिल्ली में आयोजित दूसरे वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने बौद्ध भिक्षुओं, गुरुओं, विद्वानों और विचारकों को एक अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन केवल विचार-विमर्श का मंच नहीं है, बल्कि यह शांति, करुणा और सद्भाव के मूल बौद्ध मूल्यों को वैश्विक स्तर पर सशक्त करने का प्रयास है। इससे विश्व समुदाय में भारत की शांति और सौहार्द के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और मजबूत हुई है।
केंद्रीय मंत्री ने ज्ञान भारतम परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह प्राचीन पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण के लिए विश्व की सबसे बड़ी पहल है, जिससे भारत की समृद्ध बौद्ध और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाया जा सकेगा।



