Trending

Voters Day: युवाओं ने निकाली जागरूकता रैली

National Voters' Day: Youth Hold Awareness Rally

दिल्ली/प्रतिनिधि : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में देशभर में मतदाता जागरूकता से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुद्दुचेरी के कराईकल में “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम के अंतर्गत एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का नेतृत्व केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने किया। रैली को पुद्दुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन ने कराईकल स्थित अरिगनार अन्ना सरकारी कला एवं विज्ञान महाविद्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में पुद्दुचेरी विधानसभा अध्यक्ष आर. सेल्वम तथा नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री पी. आर. एन. थिरुमुरुगन भी उपस्थित रहे।

इस साइकिल रैली का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के लिए प्रेरित करना और मतदान के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रतिभागियों ने “हर वोट जरूरी है” और “लोकतंत्र को मजबूत बनाएं” जैसे संदेशों के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker