Trending

Mann Ki Baat: आज 11 बजे पीएम मोदी करेंगे संवाद

PM Modi to Address the Nation through 'Mann Ki Baat' today at 11 AM

दिल्ली/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देश और विदेश के लोगों से संवाद करेंगे। यह इस मासिक कार्यक्रम का 130वां संस्करण होगा। ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर अपने विचार साझा करते हैं तथा जनता की भागीदारी को प्रोत्साहित करते हैं। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क, ए.आई.आर. न्यूज़ वेबसाइट और न्यूज़ऑनएयर मोबाइल ऐप पर किया जाएगा। इसके अलावा, यह ए.आई.आर. न्यूज़, डीडी न्यूज़, प्रधानमंत्री कार्यालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी लाइव सुना और देखा जा सकेगा।

हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद ‘मन की बात’ को आकाशवाणी द्वारा विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारित किया जाएगा, जिससे देश के हर वर्ग तक प्रधानमंत्री के विचार पहुँच सकें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker