Navi Mumbai Mayer : 2 फरवरी को होगी घोषणा

Navi Mumbai will get its new mayor on February 2nd.

नवी मुंबई/प्रतिनिधिःवी मुंबई महानगर पालिका के सभी 111 नगरसेवकों के पंजीकरण के बाद अब अगला महापौर कौन होगा, इसकी घोषणा पर सबकी निगाहें टिक गयी हैं. आरक्षण के तहत इस बार नवी मुंबई मनपा में महिला महापौर की नियुक्ति होनी है. फिलहाल बहुमत हासिल करने वाली भाजपा के सभी 65 और एक अपक्ष समेत कुल 66 नगरसेवकों का कोकण विभागीय आय़ुक्त के यहां पंजीकरण पूरा चुका है. नियमों के अनुसार सभी 111 नगरसेवकों के पंजीकरण के बाद कोकण आयुक्त महापौर चुनाव के लिए सहमति पत्र के साथ आवेदन करने की घोषणा करता है जिसके 7 दिनों के भीतर  पीठाशीन अधिकारी की निगरानी में महापौर का चुनाव होना है. एक्सपर्ट की मानें तो संभवतः मंगलवार 27 जनवरी को इस संदर्भ में निर्देश आएगा . ऐसे में साफ है कि चुनाव की पूरी प्रक्रिया 2 फरवरी तक खत्म होगी, और इसी बीच नवी मुंबई की अगली महिला महापौर की ताजपोशी होगी.  

क्या रेखा विनोद म्हात्रे हैं मेयर की आखिरी विकल्प

बीजेपी के अंदरुनी सूत्रों का दावा है कि नवी मुंबई का अगला महापौर वनमंत्री गणेश नाईक के परिवार से हो सकता है. इसमें दो नाम सामने हैं एक अदिति नाईक का और दूसरा वैष्णवी नाईक का..लेकिन करावे गांव की नगरसेविका रेखा विनोद म्हात्रे का नाम रेस में नंबर वन पर है. रेखा म्हात्रे पूर्व महापौर सागर नाईक की सास हैं, सागर नाईक हाल ही में नवी मुंबई मनपा के गटनेता नियुक्त हुए हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि रेखा म्हात्रे के नाम पर मूहर लगनी तय है. सूत्र बताते हैं कि गणेश नाईक नहीं चाहते कि उन पर एक बार फिर घराणेशाही का आरोप लगे.रेखा म्हात्रे के आगे करने से वैष्णवी नाईक और अदिति नाईक को महापौर बनाने की मांग पर फीकी पड़ेगी.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker