Trending

Shrivardhan Accident: चालक-क्लीनर बाल-बाल बचे

Shrivardhan Ghat Accident: Driver and Cleaner Narrowly Escape

रायगड/प्रतिनिधि : रायगड जिले के श्रीवर्धन तालुका अंतर्गत बोडणीची डाग घाट मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। नवी मुंबई से श्रीवर्धन की ओर गैस सिलेंडर लेकर जा रहा ट्रक घाट के तीव्र ढलान पर अचानक ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर एक खतरनाक मोड़ पर पलट गया। हादसे का शिकार ट्रक का नंबर एमएच 46 बीबी 3027 बताया जा रहा है। सौभाग्य से इस दुर्घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई। ट्रक चालक और क्लीनर ने समय रहते सूझबूझ दिखाते हुए चलती गाड़ी से छलांग लगा दी, जिससे दोनों की जान बच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही श्रीवर्धन पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। गैस सिलेंडर होने के कारण इलाके में एहतियात बरती गई। फिलहाल पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker