Trending

Mann Ki Baat: कल सुबह पीएम मोदी करेंगे जनसंवाद

PM Modi to address the nation through 'Mann Ki Baat' tomorrow morning

दिल्ली/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के माध्यम से देशवासियों को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम की 130वीं कड़ी होगी। “मन की बात” में प्रधानमंत्री आम नागरिकों से जुड़े विषयों, राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति, प्रेरक प्रसंगों और समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार साझा करते हैं।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके साथ ही आकाशवाणी समाचार की वेबसाइट पर भी इसे लाइव सुना जा सकेगा। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी व्यापक व्यवस्था की गई है, जहां आकाशवाणी समाचार, दूरदर्शन समाचार, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के आधिकारिक यूट्यूब चैनलों पर इसका सीधा प्रसारण होगा। देशभर के श्रोता और दर्शक इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री के विचारों से जुड़ सकेंगे और राष्ट्र से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश सुन पाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker