Trending

Political Battle: मुंबई में बिहार भवन पर विवाद

Political Controversy Intensifies Over Bihar Bhavan in Mumbai

मुंबई/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र में प्रस्तावित बिहार भवन को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि “राज ठाकरे महाराष्ट्र के राजा नहीं हैं। किसी भी हाल में बिहार भवन का निर्माण रोका नहीं जाएगा।” उन्होंने कहा कि बिहार भवन भावनाओं के आधार पर बनाए जा रहे हैं और देश के कई राज्यों में ऐसे भवन पहले से मौजूद हैं। इसके जवाब में मनसे नेता अविनाश अभ्यंकर ने कहा कि पहले अपने राज्य में रोजगार उपलब्ध कराएं ताकि लोगों को बाहर न जाना पड़े। उन्होंने राज ठाकरे के नेतृत्व और उनके राजनीतिक फैसलों का भी ज़िक्र किया।

वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ ने सवाल उठाया कि अगर यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान है तो पाटना में महाराष्ट्र भवन क्यों नहीं बनाया जा रहा। भाजपा के नवनिर्वाचित नगरसेवक नवनाथ बन ने अलग राय रखते हुए कहा कि बिहार भवन के विरोध के बजाय मनसे को ‘हार भवन’ बनाना चाहिए। इस मुद्दे ने राज्य की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker