Trending

Saraswati Pooja: न्यू पनवेल में भव्य सरस्वती पूजनोत्सव

Saraswati Pooja: Grand Saraswati Puja Celebration in New Panvel

नवी मुंबई/तुषार पाटील: वसंत पंचमी के पावन अवसर पर आज नवीन पनवेल में सरस्वती पूजनोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बूंद चैरिटेबल ट्रस्ट एवं बडिंग एक्टर्स डांस एंड म्यूजिक अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भक्ति गीतों और फिल्मी संगीत के माध्यम से उभरते गायकों व कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। हर वर्ष समाजसेवी सुनील सिन्हा द्वारा आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मां सरस्वती के भक्त उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा नेता बालासाहेब पाटिल, एमएलसी विक्रांत पाटिल, हिंदीभाषी नेता जितेंद्र तिवारी एवं नवनियुक्त नगरसेविका स्नेहल ढमाले सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker