Trending

Fire Breaks: नवी मुंबई कोपरखैरणे MIDC में लगी आग

Fire Breaks Out: Panic in Navi Mumbai Factory After Massive Fire

नवी मुंबई/सान्वी देशपांड : नवी मुंबई कोपरखैरणे एमआईडीसी इलाके में आज भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की शुरुआत बीटा केम कंपनी में हुई, जो देखते ही देखते आसपास की चार अन्य कंपनियों तक फैल गई। बताया जा रहा है कि केमिकल ड्रम में हुए जोरदार विस्फोट के बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। घटनास्थल से धुएं का घना गुबार उठता दिखा। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रहा। इस हादसे में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker