Trending

Raj Thackeray: मेरे लिए पार्टी नहीं, घर छोड़ा था

I didn't leave the party, I left my home – Raj Thackeray's emotional statement

मुंबई/प्रतिनिधि : मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने मुंबई के षणमुखानंद सभागृह में आयोजित एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र की मौजूदा राजनीति पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि आज के राजनीतिक हालात देखकर ऐसा लगता है जैसे “गुलामों का बाजार भरा पड़ा है।” राज ठाकरे ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह तस्वीर देखकर उन्हें लगता है कि अच्छा है कि माननीय बालासाहेब ठाकरे आज हमारे बीच नहीं हैं, क्योंकि मौजूदा राजनीतिक स्थिति देखकर वे बेहद दुखी होते।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में लोगों की नीलामी हो रही है और कल्याण–डोंबिवली जैसे इलाकों में स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि शर्म आनी चाहिए। राज ठाकरे ने यह भी कहा कि आज राजनीति में कई ऐसे चेहरे दिखाई देते हैं, जिन्हें बालासाहेब ठाकरे ने बनाया था। पार्टी से अलग होने पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनके लिए यह पार्टी छोड़ना नहीं बल्कि घर छोड़ने जैसा था। अब वर्षों बाद कई बातें उन्हें समझ में आई हैं और संभव है कि उद्धव ठाकरे को भी कई बातें समझ में आई हों।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker