Trending

Heavy Snowfall: चौपाल में रिकॉर्ड तोड़ बर्फ़बारी, जनजीवन ठप

Record-breaking snowfall in Chaupal, life comes to a standstill

विशेष/प्रतिनिधि : चौपाल क्षेत्र में लगातार सुबह से हो रही भारी बर्फ़बारी ने बीते कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। क्षेत्र में अब तक चार फीट से अधिक बर्फ जम चुकी है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बर्फ़बारी के कारण शिमला–चौपाल मुख्यमार्ग पूरी तरह बंद हो गया है, वहीं क्षेत्र की लगभग 20 अन्य सड़कें भी यातायात के लिए अवरुद्ध हैं। एसडीएम चौपाल हेमचंद वर्मा ने बताया कि बर्फ़बारी से करीब 50 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं, जिससे कई क्षेत्रों में अंधेरा छाया हुआ है। इसके अलावा 20 से अधिक पेयजल योजनाएं भी बाधित हुई हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि लगातार बर्फ़बारी के चलते फिलहाल सड़क बहाली का कार्य शुरू नहीं किया जा सका है। मौसम साफ होते ही प्राथमिकता के आधार पर शिमला–चौपाल मार्ग को बहाल किया जाएगा। एसडीएम ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker