Ind vs. Nz: टी-20 सीरीज में भारत 2-0 से आगे
Ind vs. Nz: India leads T20 series 2-0

विशेष/प्रतिनिधि : रायपुर में खेले गए टी-ट्वेंटी क्रिकेट श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 15 ओवर और 2 गेंद में 3 विकेट खोकर 209 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी पारी खेलते हुए 37 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए, जबकि ईशान किशन ने 32 गेंदों में 76 रनों की तूफानी पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों की साझेदारी ने मैच का रुख पूरी तरह भारत के पक्ष में मोड़ दिया। शानदार प्रदर्शन के लिए सूर्यकुमार यादव को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ घोषित किया गया। इस जीत के साथ पांच मैचों की श्रृंखला में भारत ने 2-0 की बढ़त बना ली है। श्रृंखला का तीसरा मैच रविवार को गुवाहाटी में खेला जाएगा।



