Election Commission: BLO पर सख्त निर्वाचन आयोग
Election Commission Takes Strict Action Against BLOs

दिल्ली/प्रतिनिधि : निर्वाचन आयोग ने चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार की कोताही पाए जाने पर बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। आयोग ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी में चूक, लापरवाही, जानबूझकर आयोग के निर्देशों का पालन न करना, या जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 और मतदाता पंजीकरण नियम 1960 के प्रावधानों का उल्लंघन गंभीर अपराध माना जाएगा। ऐसे मामलों में निलंबन सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पत्र में यह भी कहा गया है कि यदि किसी BLO की गलती से मतदाता सूची की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता प्रभावित होती है, तो उस पर कठोर कदम उठाए जाएंगे। गंभीर मामलों में आपराधिक दुराचार के तहत एफआईआर दर्ज करने का भी प्रावधान है। आयोग ने अधिकारियों से जिम्मेदारी और ईमानदारी से कार्य करने की अपील की है।



