Foreign Exchange: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 701 अरब डॉलर के पार
India's Foreign Exchange Reserves Cross $701 Billion Mark

विशेष/प्रतिनिधि : देश के विदेशी मुद्रा भंडार में एक बार फिर मजबूती देखने को मिली है। 16 जनवरी को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 14.16 अरब डॉलर से अधिक बढ़कर 701 अरब डॉलर के पार पहुंच गया। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस वृद्धि में सबसे बड़ा योगदान विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (FCA) का रहा, जो 9.60 अरब डॉलर बढ़कर 508.50 अरब डॉलर हो गईं। RBI के मुताबिक, यूरो, पाउंड और जापानी येन जैसी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं में उतार-चढ़ाव के कारण विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों के मूल्य में यह बदलाव दर्ज किया गया। वहीं देश के स्वर्ण भंडार में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। स्वर्ण भंडार 4.60 अरब डॉलर बढ़कर 117.40 अरब डॉलर से अधिक हो गया।
हालांकि, विशेष आहरण अधिकार (SDR) में 3.50 करोड़ डॉलर की गिरावट आई और यह घटकर 18.70 अरब डॉलर रह गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में भारत की आरक्षित स्थिति भी 7.30 करोड़ डॉलर घटकर 4.68 अरब डॉलर पर आ गई।



