Trending

India Energy Week: ऊर्जा, विकास, स्थिरता का मंच

Energy, Development, and Sustainability Platform: India Energy Week

दिल्ली/प्रतिनिधि : चौथा भारत ऊर्जा सप्ताह 27 से 30 जनवरी तक गोवा में आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी आज नई दिल्ली में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन ऊर्जा सुरक्षा, आर्थिक विकास और सतत भविष्य के प्रति भारत की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मंत्री पुरी ने बताया कि चार दिवसीय यह कार्यक्रम भारत को एक प्रमुख वैश्विक ऊर्जा केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि केवल चार वर्षों के भीतर भारत ऊर्जा सप्ताह ने वैश्विक ऊर्जा कैलेंडर में एक विशिष्ट पहचान बना ली है। इसकी शुरुआत से ही इसमें अंतरराष्ट्रीय भागीदारी, निवेश और तकनीकी सहयोग में लगातार वृद्धि हुई है। इस मंच के माध्यम से पारंपरिक और नवीकरणीय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, ऊर्जा परिवर्तन और नवाचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा होगी। भारत ऊर्जा सप्ताह देश को वैश्विक ऊर्जा संवाद के केंद्र में लाने का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker