Trending

North India: सीजन की पहली बर्फबारी

First Snowfall of the Season in North India

विशेष/प्रतिनिधि : उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में मौसम ने करवट ली है और कई इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी देखने को मिल रही है। हिमाचल प्रदेश में आज सुबह से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात हुआ। सिरमौर जिले में इस सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई, जिसे देखने और पहाड़ी नाटी का आनंद लेने गिरी पार क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे।जम्मू-कश्मीर में भी बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी है। रामबन, बारामूला, बनिहाल, बटोटे और माता वैष्णो देवी भवन समेत कई इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। बटोटे में पेड़-पौधे तक बर्फ से ढंके नजर आए।

हिमाचल के शिमला, मशोबरा और मनाली में सड़कों और वाहनों पर बर्फ जम गई है। मनाली के मॉल रोड पर पर्यटकों को जश्न मनाते देखा गया। बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को भी रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker