
Trending
Political Turmoil: अचलपुर में BJP–MIM साथ
BJP and MIM join hands in Achalpur, sparking political turmoil
अमरावती/प्रतिनिधि : अमरावती जिले की अचलपुर म्युनिसिपल काउंसिल में BJP और MIM के एक साथ आने से सियासी हलकों में हलचल मच गई है। कमेटी चुनाव के दौरान हुए इस अलायंस ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर उन नेताओं पर जो मंच से लगातार हिंदुत्व की बात करते रहे हैं। इस घटनाक्रम के बाद नवनीत राणा और अनिल बोंडे की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के मुताबिक, अचलपुर म्युनिसिपल काउंसिल में BJP, MIM और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) ने एक-दूसरे का साथ देकर सत्ता संतुलन अपने पक्ष में किया, जिससे सभी दलों को फायदा पहुंचा।
इस गठबंधन के बाद स्थानीय राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना जताई जा रही है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि BJP की लोकल लीडरशिप क्या रुख अपनाती है और नवनीत राणा व अनिल बोंडे इस मुद्दे पर कैसी सफाई देते हैं।



