Trending

KDMC Alliance: गठबंधन पर मनसे प्रमुख का संकेत

MNS Chief Hints at Alliance in KDMC

ठाणे/प्रतिनिधि : मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने कल्याण-डोंबिवली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में शिंदे गुट और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के संभावित गठबंधन को लेकर पहली बार परोक्ष टिप्पणी की है। यह टिप्पणी उन्होंने बालासाहेब ठाकरे की 100वीं जयंती के अवसर पर किए गए ट्वीट के ज़रिये की। राज ठाकरे ने बालासाहेब की राजनीति का हवाला देते हुए कहा कि बदली हुई राजनीति में यदि वे कभी लचीला रुख अपनाते हैं, तो वह निजी स्वार्थ के लिए नहीं होगा।उन्होंने आगे कहा कि आज के दौर में वफादारी आसानी से बिक जाती है, उसूल फेंक दिए जाते हैं और राजनीति पूरी तरह प्रैक्टिकल हो गई है।

इधर, नगर निगम चुनाव नतीजों के बाद बालासाहेब की जन्मशती पर आज ठाकरे भाई एक मंच पर दिखाई देंगे। माटुंगा के षणमुखानंद हॉल में आयोजित कार्यक्रम में वे मार्गदर्शन करेंगे। ऐसे में राज्य की राजनीति, हालिया हार और बने नए गठबंधनों पर दोनों के संदेश को लेकर सियासी हलकों की निगाहें टिकी हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker