Trending

U-19 World Cup: क्या होगा भारत-पाक महामुकाबला?

U-19 World Cup: Will there be an India-Pakistan clash?

विशेष/प्रतिनिधि : अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप ज़िम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जा रहा है, जहां ग्रुप स्टेज लगभग समाप्ति की ओर है। इस टूर्नामेंट में 16 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया था, जिनमें से हर ग्रुप की शीर्ष तीन टीमें सुपर-6 राउंड में पहुंचेंगी। सुपर-6 में कुल 12 टीमें होंगी, जहां ग्रुप A-D और B-C को मिलाकर दो नए ग्रुप बनाए जाएंगे। भारतीय टीम ग्रुप B में है, जबकि पाकिस्तान अंडर-19 ग्रुप C में दूसरे स्थान पर रही है। ऐसे में दोनों टीमें सुपर-6 में एक ही ग्रुप में होंगी, लेकिन आमना-सामना होगा या नहीं, यह भारत की ग्रुप रैंकिंग पर निर्भर करेगा।

अगर भारत अंडर-19 अपने आखिरी ग्रुप मैच में न्यूज़ीलैंड अंडर-19 को हराकर टॉप पर रहता है, तो भारत-पाक मुकाबला संभव है। लेकिन भारत के दूसरे स्थान पर रहने पर यह हाई-वोल्टेज मैच नहीं होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker