Trending

Air Pollution: नवी मुंबई कमिश्नर की सैलरी पर रोक

Air Pollution: Navi Mumbai Commissioner's Salary Withheld

नवीमुंबई/सान्वी देशपांडे : बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई और नवी मुंबई में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने प्रदूषण नियंत्रण में लापरवाही बरतने पर मुंबई और नवी मुंबई के म्युनिसिपल कमिश्नरों को कड़ी फटकार लगाई। विशेष रूप से नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के कमिश्नर की सैलरी रोकने का आदेश देते हुए कोर्ट ने कहा कि वे यह जांच करें कि अपने कर्तव्यों के निर्वहन में वे क्यों असफल रहे। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि बढ़ते एयर पॉल्यूशन से आम नागरिकों की सेहत पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है, जिसे किसी भी हाल में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसी को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन को तत्काल प्रभाव से ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया।

हाई कोर्ट ने दोनों म्युनिसिपल कॉर्पोरेशनों को 3 घंटे के भीतर मौसम, प्रदूषण स्तर और एयर क्वालिटी से जुड़े विस्तृत आंकड़े पेश करने का आदेश दिया है। साथ ही नियमित रिपोर्ट जमा करने के निर्देश भी दिए गए हैं। कोर्ट ने चेतावनी दी कि आदेशों की अवहेलना पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker