
Mayor Reservation: मुंबई में भाजपा की महिला मेयर तय
Mayor Reservation: BJP Woman Mayor Confirmed for Mumbai
मुंबई/प्रतिनिधि: राज्य की 29 महानगरपालिकाओं के मेयर पद के लिए आज आरक्षण की घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के बाद देश की सबसे अमीर मानी जाने वाली मुंबई महानगरपालिका के मेयर पद को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मुंबई महानगरपालिका में मेयर का पद इस बार ओपन कैटेगरी की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है, जिससे यह तय हो गया है कि मुंबई की अगली मेयर एक महिला होंगी।
मुंबई महानगरपालिका चुनाव में महायुति को बड़ी सफलता मिली है। भाजपा और शिंदे गुट की शिवसेना के कुल 118 नगरसेवक चुने गए हैं, जबकि बहुमत का आंकड़ा 114 है। अकेले भाजपा के पास 89 नगरसेवक हैं, जिससे यह लगभग तय माना जा रहा है कि मुंबई का मेयर भाजपा से ही होगा
BJP से ये नाम चर्चा में
भाजपा की ओर से मेयर पद के लिए छह महिला नगरसेवकों के नाम चर्चा में हैं। इनमें राजश्री शिरोडकर, अलका केलकर, ऋतु तावड़े, हर्षिता नार्वेकर, आशा मराठे और शीतल गंभीर शामिल हैं। अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि पार्टी किस नाम पर अंतिम मुहर लगाती है।



