Republic Day Alert: दिल्ली में हाई सिक्योरिटी
Republic Day Alert: High Security in Delhi

विशेष/प्रतिनिधि: 77वां गणतंत्र दिवस अब सिर्फ चार दिन दूर है और राजधानी दिल्ली में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने छह संदिग्ध आतंकवादियों की तस्वीरों वाला पोस्टर जारी किया है, जिसमें पहली बार दिल्ली से जुड़ा एक नाम भी शामिल बताया गया है। पोस्टर में मोहम्मद रेहान का नाम सामने आया है, जिसके अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट से जुड़े होने का संदेह है। खुफिया एजेंसियां उसकी लंबे समय से तलाश कर रही हैं।
गणतंत्र दिवस को देखते हुए दिल्ली समेत मुंबई, पुणे, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु और अमृतसर जैसे शहरों में भी अलर्ट बढ़ा दिया गया है। CCTV, AI और FRS तकनीक से संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों पर 24×7 निगरानी की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क हैं।



