
Mayor: NMMC में महिला मेयर तय,चेहरा कौन?
Mayor Reservation: NMMC to have a female mayor, but who will it be?
नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : राज्य की 29 महानगरपालिकाओं के लिए महापौर पद के आरक्षण की घोषणा के बाद नवी मुंबई महानगरपालिका पर पूरे राज्य की निगाहें टिक गई हैं। इस बार नवी मुंबई महापौर का पद ओपन कैटेगरी की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है, जिससे यह साफ हो गया है कि शहर को महिला महापौर मिलने वाली है। नवी मुंबई महानगरपालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा के कुल 65 नगरसेवक विजयी हुए हैं। बहुमत का आंकड़ा 56 होने के कारण यह तय है कि महापौर भाजपा का ही होगा।
BJP से ये महिला नगरसेवकों के नाम चर्चा में
भाजपा की ओर से नेत्रा शिर्के, माधुरी सुतार और वैष्णवी नाइक के नामों पर चर्चा चल रही है। वहीं राजनीतिक गलियारों में यह भी कहा जा रहा है कि महापौर कोई भी बने, प्रशासनिक कमान महाराष्ट्र के वनमंत्री गणेश नाइक के हाथों में ही रहेगी। इसी वजह से नवी मुंबई महानगरपालिका में महापौर पद को लेकर उत्सुकता चरम पर है।



