Trending

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन समझौता करीब-ट्रंप

Trump claims in Davos: Russia-Ukraine peace agreement is close

विशेष/प्रतिनिधि : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए कहा कि रूस और यूक्रेन दोनों ही युद्ध समाप्त करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने दावा किया कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच गहरी दुश्मनी के बावजूद शांति समझौता अब काफी करीब है। ट्रंप ने कहा कि उनके व्यक्तिगत समझौता कराने के कौशल से इस संघर्ष का समाधान संभव है और अमरीका को इसमें नेतृत्व की भूमिका निभानी चाहिए।

अपने संबोधन में ट्रंप ने संघर्ष में अमेरिका की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि युद्ध को रोकना मुख्य रूप से यूरोप की जिम्मेदारी है। उन्होंने एक बार फिर नाटो पर निशाना साधते हुए कहा कि गठबंधन अमेरिका के साथ अनुचित व्यवहार करता है। ट्रंप ने यह भी दोहराया कि यदि वे सत्ता में होते तो रूस-यूक्रेन युद्ध कभी शुरू नहीं होता। साथ ही, उन्होंने 2020 के अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में कथित धांधली के अपने पुराने दावे को भी फिर से दोहराया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker