
Davos: लाइव देखा गया ‘बजाज पुणे ग्रैंड टूर’
Bajaj Pune Grand Tour Live-Streamed from Davos
विशेष/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र को अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर नई पहचान दिलाने वाला देश का पहला इंटरनेशनल ‘ग्रैंड टूर’ साइकिलिंग कॉम्पिटिशन बजाज पुणे ग्रैंड टूर आज शुरू हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावोस में अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद लाइव ब्रॉडकास्ट के माध्यम से देखा। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के लिए दावोस दौरे पर गए मुख्यमंत्री ने उद्घाटन से पहले पुणे में दुनिया भर से आए साइकिलिस्ट का स्वागत किया था।
‘बजाज पुणे ग्रैंड टूर’ को ग्लोबल लेवल पर टूर डी फ्रांस जैसे प्रतिष्ठित आयोजनों के समकक्ष सराहना मिल रही है। दावोस में उद्योग जगत के साथ निवेश से जुड़े समझौते करते हुए भी मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र के स्पोर्ट्स कल्चर पर खास ध्यान दिया। उन्होंने पुणे में मिले उत्साह, युवाओं की भागीदारी और इंटरनेशनल स्टैंडर्ड आयोजन की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह प्रतियोगिता राज्य में खेल संस्कृति को मजबूत करेगी और पुणे को विश्व साइकिलिंग मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगी।



