Trending

India-Spain द्विपक्षीय संबंधों में नई ऊर्जा

New Energy in India-Spain Bilateral Relations

दिल्ली/प्रतिनिधि : स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस भारत के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। इस महत्वपूर्ण यात्रा के दौरान वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट करेंगे। इससे पहले नई दिल्ली में उनकी मुलाकात भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से हुई। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने भारत–स्पेन द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि आर्थिक साझेदारी दोनों देशों के रिश्तों का एक मजबूत और महत्वपूर्ण स्तंभ है। व्यापार, निवेश, नवीकरणीय ऊर्जा, बुनियादी ढांचे और तकनीकी सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।

इसके साथ ही दोनों देशों ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई और वैश्विक शांति व स्थिरता के लिए सहयोग मजबूत करने का संकल्प लिया। जोस मैनुअल अल्बेरेस की यह यात्रा भारत–भारत संबंधों को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker