
BJP ने चुनावी बिगुल फूंका, राज्यों के लिए घोषित
BJP sounds election bugle, announces appointments for states
दिल्ली/प्रतिनिधि : भारतीय जनता पार्टी ने आने वाले समय में विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा और निकाय चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से कई वरिष्ठ नेताओं को अहम चुनावी जिम्मेदारियां सौंपी हैं। पार्टी ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को चुनाव प्रभारी तथा केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को सह-चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।
इसी तरह, ग्रेटर बेंगलुरु महानगर निगम चुनाव के लिए भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव राम माधव को प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश पुनिया और महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य संजय उपाध्याय को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए विनोद तावड़े को पर्यवेक्षक बनाया गया है, जबकि तेलंगाना के नगर पालिका और निगम चुनावों के लिए आशीष शेलार को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।



