Trending

WEF Davos: भारत की आर्थिक ताकत पर वैश्विक मंथन

WEF Davos: Global Discussion on India's Economic Strength

विशेष/प्रतिनिधि : स्विट्ज़रलैंड के दावोस में चल रहे विश्व आर्थिक मंच के वार्षिक सम्मेलन का आज तीसरा दिन है। इस दौरान “क्या भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है?” विषय पर एक अहम पैनल चर्चा आयोजित की जा रही है।
इस पैनल में भारत की ओर से केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और मीडिया जगत की जानी-मानी हस्ती कली पुरी भाग लेंगी। पैनल में वैश्विक उद्योग और शिक्षा जगत के दिग्गज भी शामिल होंगे, जिनमें IKEA के CEO जुवेंशियो मेज़्टू हेरेरा, भारती एंटरप्राइजेज के अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल, हार्वर्ड विश्वविद्यालय की अर्थशास्त्र प्रोफेसर गीता गोपीनाथ और अनिया कॉफ़ी शामिल हैं।

चर्चा में भारत की आर्थिक वृद्धि, वैश्विक व्यापार में भूमिका, निवेश अवसर, तकनीक और डिजिटल अर्थव्यवस्था के योगदान पर मंथन होगा। साथ ही उन नीतियों और रणनीतियों पर विचार किया जाएगा, जिनसे भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का रास्ता मजबूत हो सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker