Trending

2026 में भारत–स्पेन राजनयिक संबंधों के 70 साल

70 Years of India-Spain Diplomatic Relations in 2026

विशेष/प्रतिनिधि : भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत दौरे पर आए स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत–स्पेन संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया।
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि आर्थिक साझेदारी दोनों देशों के रिश्तों का एक अहम स्तंभ है और आतंकवाद के खिलाफ दोनों देश एकजुट हैं। उन्होंने 18 जनवरी को कॉर्डोबा में हुए रेल हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई। जयशंकर ने कहा कि भारत और स्पेन के संबंध साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, बहुपक्षवाद और नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था पर आधारित हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में दोनों देश राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाएंगे, जिसके तहत द्विपक्षीय वर्ष का लोगो भी लॉन्च किया गया है।

विदेश मंत्री ने कहा कि भारत अगले माह ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ की मेजबानी करेगा और भारत का मानव-केंद्रित एआई दृष्टिकोण यूरोप से मेल खाता है। उन्होंने बताया कि द्विपक्षीय व्यापार 8 अरब डॉलर के पार पहुंच चुका है और निवेश सहयोग की व्यापक संभावनाएं हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker