
Maharashtra को मिला वैश्विक निवेश का बूस्ट
From Davos to Mumbai 3.0: Maharashtra's Economic Leap
विशेष/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र के आर्थिक भविष्य को वैश्विक मंच पर नई पहचान देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावोस में मुंबई 3.0 का आधिकारिक रोडमैप पेश किया। विश्व आर्थिक मंच की बैठक के दौरान प्रस्तुत इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य महाराष्ट्र को फिनटेक, डिजिटल इकोनॉमी और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCC) का अंतरराष्ट्रीय केंद्र बनाना है। रायगढ़ जिले के पेन क्षेत्र में विकसित की जा रही इस अत्याधुनिक स्मार्ट सिटी के लिए मुख्यमंत्री ने पांच वैश्विक कंपनियों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए, जिनमें चार प्रमुख कंपनियाँ सिंगापुर की हैं। 1,000 एकड़ में प्रस्तावित यह नया व्यापारिक केंद्र, मौजूदा बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स से तीन गुना बड़ा होगा।
इस परियोजना से निवेश, रोजगार और तकनीकी नवाचार को नई गति मिलने की उम्मीद है। इससे पहले विश्व आर्थिक मंच के पहले दिन ही महाराष्ट्र सरकार ने रिकॉर्ड 14.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर कर इतिहास रच दिया।


