Indian महिला फुटबॉल को मिला नया नेतृत्व
Indian Women's Football Gets New Leadership

विशेष/प्रतिनिधि : अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (All India Football Federation) ने अमेलिया वाल्वरडे को सीनियर भारतीय महिला फुटबॉल टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। कोस्टा रिका की मूल निवासी 39 वर्षीय अमेलिया वाल्वरडे अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में अनुभवी नाम मानी जाती हैं। वे तुर्की के अंताल्या में चल रहे भारतीय टीम के प्रशिक्षण शिविर में शामिल हो चुकी हैं, जहां टीम एएफसी महिला एशियाई कप ऑस्ट्रेलिया 2026 (AFC Women’s Asian Cup Australia 2026) की तैयारी कर रही है।
वाल्वरडे इससे पहले कोस्टा रिका की महिला राष्ट्रीय टीम को भी कोचिंग दे चुकी हैं और उनकी पहचान एक आधुनिक, आक्रामक और अनुशासित खेल शैली के लिए है। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ को उम्मीद है कि उनके मार्गदर्शन में भारतीय महिला टीम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई मजबूती और आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन करेगी। यह नियुक्ति भारतीय महिला फुटबॉल के भविष्य के लिए एक अहम कदम मानी जा रही है।



