Davos में भारत की सौर ऊर्जा सफलता की गूंज
India's Solar Energy Success Resonates at Davos

विशेष/प्रतिनिधि : दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच (WEF) के दौरान अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) ने भारत की सस्ती और समावेशी सौर ऊर्जा पहलों को वैश्विक मंच पर प्रमुखता से प्रस्तुत किया। आईएसए के महानिदेशक आशीष खन्ना ने बताया कि भारत की प्रधानमंत्री सूर्यघर रूफटॉप सौर योजना का लक्ष्य देश के 10 करोड़ घरों तक स्वच्छ और किफायती सौर बिजली पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कुसुम योजना किसानों के लिए सौर ऊर्जा से संचालित खेती को बढ़ावा देती है, जिससे डीज़ल पर निर्भरता घटती है और खेती की लागत कम होती है। यह मॉडल ग्रामीण आय बढ़ाने के साथ-साथ ऊर्जा आत्मनिर्भरता को भी मजबूत करता है। आईएसए ने कहा कि भारत का यह व्यावहारिक और किफायती सौर मॉडल अन्य विकासशील देशों के लिए भी अनुकरणीय है, जिससे बिजली पहुंच का विस्तार और कम लागत पर कृषि विकास संभव हो सकता है।



