
Afroh महिला अघाड़ी की रायगढ़–ठाणे डिविजनल मीट
Afroh Women's Front Raigad-Thane Divisional Meet
रायगड/प्रतिनिधि : अलीबाग तालुका स्थित चेंधारे के भाग्यलक्ष्मी हॉल में अफरोह महिला अघाड़ी रायगढ़–ठाणे डिविजनल महिला मीट का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रायगढ़, ठाणे, कोंकण और महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। डिविजनल महिला मीट और महिलाओं की आम सभा के अंतर्गत हल्दी-कुंकू समारोह का आयोजन ऑर्गनाइजेशन फॉर राइट्स ऑफ ह्यूमन (अफरोह) महाराष्ट्र शाखा रायगढ़–ठाणे तथा अफरोह महिला अघाड़ी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कोंकण डिविजनल अध्यक्ष जलदीप टंडेल ने कार्यक्रम की भूमिका रखी। अफरोह संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवानंद सहरकर ने संविधान में प्रदत्त आरक्षण अधिकारों की मांग को केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा पूरा किए जाने पर जोर दिया। महिला अघाड़ी अध्यक्ष प्रियथाई खापरे ने महिला वर्ग की लंबित समस्याओं के समाधान की आवश्यकता बताई। गीतांजलि कोली ने आदिवासी समाज की पेंडिंग मांगों पर तत्काल ध्यान देने की अपील की। कार्यक्रम में अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



