Vande Bharat Train: आधुनिक सुविधाओं ने जीता यात्रियों का दिल
Vande Bharat Train: Modern Amenities Win Over Passengers

विशेष/प्रतिनिधि : गुवाहाटी के कामाख्या और हावड़ा के बीच शुरू होने जा रही वंदे भारत शयनयान एक्सप्रेस को यात्रियों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। रेल मंत्रालय के अनुसार, टिकट आरक्षण शुरू होने के कुछ ही घंटों में इस ट्रेन की सभी सीटें पूरी तरह बुक हो गईं। यह उत्साह यात्रियों में तेज, सुरक्षित और आधुनिक रेल यात्रा के बढ़ते आकर्षण को दर्शाता है। वंदे भारत शयनयान ट्रेन को पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया था। यह ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिसमें आरामदायक शयनयान कोच, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और आधुनिक तकनीक शामिल है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह ट्रेन कामाख्या से गुरुवार और हावड़ा से शुक्रवार को अपनी पहली वाणिज्यिक यात्रा पर रवाना होगी। पूर्वोत्तर भारत और पूर्वी भारत के बीच बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने की दिशा में यह ट्रेन एक अहम कदम मानी जा रही है, जिससे पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।



