Rahul Gandhi ने किया रायबरेली प्रीमियर लीग का उद्घाटन
Rahul Gandhi inaugurates Raebareli Premier League

विशेष/प्रतिनिधि : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत भूएमऊ गेस्ट हाउस में जनता दर्शन से की। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें उनके समक्ष रखीं। राहुल गांधी ने सभी को भरोसा दिलाया कि जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर कार्रवाई कराई जाएगी।
जनता दर्शन के बाद उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। इसके पश्चात राहुल गांधी आईटीआई ग्राउंड स्थित राजीव गांधी स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने क्रिकेट टूर्नामेंट “रायबरेली प्रीमियर लीग” के छठे संस्करण का टॉस कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर किशोरी लाल शर्मा और पूर्व भारतीय क्रिकेटर आरपी सिंह भी मौजूद रहे। इसके बाद राहुल गांधी ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के रोहनिया ब्लॉक पहुंचकर ‘मनरेगा बचाओ’ कार्यक्रम के तहत स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।



