Trending

Davos: प्रह्लाद जोशी–इंग्का ग्रुप की अहम मुलाकात

Pralhad Joshi Holds Important Meeting with Ingka Group in Davos

विशेष/प्रतिनिधि : विश्व आर्थिक मंच की बैठक के दौरान दावोस में केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने नीदरलैंड्स स्थित इंग्का ग्रुप के सीईओ और प्रेसिडेंट जुवेन्सियो माएज़्तु से मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर प्रह्लाद जोशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तस्वीर साझा करते हुए बातचीत को बेहद सकारात्मक बताया। अपने पोस्ट में मंत्री ने लिखा कि जुवेन्सियो माएज़्तु ने भारत के प्रति गहरी पसंद और भरोसा जताया है। उन्होंने भारत के दीर्घकालिक विकास और तेज़ आर्थिक वृद्धि को लेकर मजबूत विश्वास व्यक्त किया। बैठक के दौरान यह भी सामने आया कि इंग्का ग्रुप भारत के रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में बड़े पैमाने पर निवेश करने को इच्छुक है।

कंपनी विशेष रूप से सोलर, विंड और हाइब्रिड एनर्जी सॉल्यूशंस पर फोकस करेगी। यह मुलाकात भारत के स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों और वैश्विक निवेशकों के बढ़ते भरोसे को दर्शाती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker