
Chandrapur मेयर रेस में बड़ा सियासी ट्विस्ट
Major Political Twist in Chandrapur Mayoral Race
चंद्रपुर/प्रतिनिधि: राज्यभर में नगर निगम चुनावों के नतीजे सामने आने के बाद अब मेयर पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। चंद्रपुर नगर निगम चुनावों में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर जरूर उभरी है, लेकिन आंतरिक गुटबाजी ने उसकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसी सियासी असमंजस के बीच बीजेपी ने मेयर पद पर दावा ठोकने की तैयारी कर ली है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि कांग्रेस के कुछ पार्षद उनके संपर्क में हैं। मुनगंटीवार का कहना है कि कांग्रेस के भीतर असंतोष है और एक ग्रुप विकास की राजनीति के लिए बीजेपी के साथ आने को तैयार है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि ये पार्षद बीजेपी में शामिल होते हैं तो चंद्रपुर के विकास को नई गति मिलेगी। ऐसे में अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मेयर की कुर्सी आखिर किसके हाथ लगेगी।



