Trending

BJP एक पार्टी नहीं, एक परिवार है – PM मोदी

“BJP is not a party, but a family” – PM Modi

दिल्ली/प्रतिनिधि: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BJP के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की सराहना करते हुए कहा कि BJP केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचार, संस्कृति और परिवार है। अध्यक्ष चयन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि उनके जीवन की सबसे बड़ी पहचान यह है कि वे BJP के एक कार्यकर्ता हैं और यह उनके लिए गर्व की बात है। प्रधानमंत्री ने कहा कि नितिन नबीन की जिम्मेदारी सिर्फ BJP को संगठित रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि NDA के सभी सहयोगी दलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना भी उनकी बड़ी भूमिका होगी। उन्होंने नितिन नबीन की साफ़गोई, सहजता और संगठनात्मक अनुभव की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवा मोर्चा से लेकर राज्यों के प्रभारी और बिहार सरकार में उनके कार्यकाल तक, उन्होंने खुद को हर स्तर पर साबित किया है।

PM मोदी ने 21वीं सदी के अगले 25 वर्षों को भारत के लिए निर्णायक बताते हुए कहा कि यह कालखंड “विकसित भारत” के निर्माण का होगा। उन्होंने नितिन नबीन को उस पीढ़ी का नेता बताया जिसने रेडियो के दौर से लेकर AI के युग तक का सफर देखा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जनसंघ की 75 वर्षों की विरासत को आगे बढ़ाते हुए BJP आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है, जहां पद से नहीं बल्कि प्रक्रिया और मूल्यों से संगठन चलता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker