Trending

Mumbai में बिहार भवन पर बवाल, MNS की चेतावनी

Political Row Erupts Over Bihar Bhavan in Mumbai, MNS Issues Warning

मुंबई/प्रतिनिधि: मुंबई में पहले से चल रहे मराठी–अमराठी विवाद के बीच अब एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। मामला मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र से जुड़ा नहीं, बल्कि मुंबई पोर्ट एरिया में प्रस्तावित बिहार भवन से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, यह भवन 30 मंज़िला होगा और इसमें फाइव-स्टार होटल जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी। इसे बिहार से आने वाले नेताओं, विशिष्ट अतिथियों और आम नागरिकों की सुविधा के लिए बनाया जा रहा है। इस परियोजना के लिए नीतीश कुमार सरकार ने 314 करोड़ रुपये का फंड मंज़ूर किया है। हालांकि, इस फैसले ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी है। विपक्ष का आरोप है कि मुंबई में बाहरी राज्यों की राजनीतिक मौजूदगी बढ़ाने की कोशिश हो रही है।

इस मुद्दे पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। एमएनएस ने चेतावनी दी है कि मुंबई में बिहार भवन को बनने नहीं दिया जाएगा। वहीं, भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया जा रहा है कि वह सत्ता विस्तार के लिए इस तरह के कदमों का समर्थन कर रही है। आने वाले दिनों में यह विवाद और गहराने की संभावना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker