Trending

गणतंत्र दिवस 2026: 10 हजार अतिथियों को न्योता

Republic Day 2026: 10,000 Special Guests Invited

दिल्ली/प्रतिनिधि: रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि इस वर्ष नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली 77वीं गणतंत्र दिवस परेड के लिए लगभग 10 हजार विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। इन अतिथियों का चयन राष्ट्र निर्माण में उनके उल्लेखनीय योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से किया गया है। इनमें आय एवं रोजगार सृजन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिक, नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी इनोवेटर्स, स्टार्टअप उद्यमी, स्वयं सहायता समूहों से जुड़े लोग तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी शामिल हैं।

मंत्रालय के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना और समाज के विविध वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ना है। विशेष अतिथियों में विश्व एथलेटिक्स पैरा चैंपियनशिप के विजेता, पीएम स्माइल योजना के तहत पुनर्वासित ट्रांसजेंडर और भिक्षुक, तथा प्राकृतिक खेती को अपनाने वाले किसान भी शामिल होंगे। यह आयोजन ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को सशक्त रूप से दर्शाता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker