Davos में भारत-ओमान ऊर्जा सहयोग पर अहम चर्चा
Key Discussions on India-Oman Energy Cooperation in Davos

विशेष/प्रतिनिधि : केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने स्विट्जरलैंड के दावोस में ओमान के उप प्रधानमंत्री के आर्थिक मामलों के सलाहकार डॉ. सईद मोहम्मद अहमद अल साकरी से अहम मुलाकात की। सोशल मीडिया पर साझा जानकारी में मंत्री जोशी ने कहा कि भारत शुष्क और रेगिस्तानी परिस्थितियों में भी नवीकरणीय ऊर्जा को बड़े पैमाने पर विकसित करने की मजबूत क्षमता रखता है। उन्होंने सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन और ऊर्जा भंडारण के क्षेत्र में भारत की तकनीकी दक्षता और नीतिगत समर्थन को रेखांकित किया।
बैठक के दौरान वैश्विक निवेशकों के लिए भारत में मौजूद अवसरों पर विस्तार से चर्चा हुई। खास तौर पर सौर पैनल, इलेक्ट्रोलाइजर और हरित हाइड्रोजन के निर्माण व निर्यात में संयुक्त सहयोग की संभावनाओं पर फोकस रहा। मंत्री ने कहा कि भारत स्वच्छ ऊर्जा के वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रहा है और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी से यह क्षेत्र और मजबूत होगा।



