आज होगी घोषणा, बीजेपी अध्यक्ष पद पर नितिन नबीन
Announcement Today: Nitin Naveen to be BJP President

दिल्ली/प्रतिनिधि : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नबीन का पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना लगभग तय हो गया है। पार्टी के नेशनल रिटर्निंग अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए केवल नितिन नबीन का ही नामांकन प्राप्त हुआ है। डॉ. लक्ष्मण ने बताया कि नितिन नबीन के समर्थन में नामांकन पत्रों के कुल 37 सेट दाखिल किए गए थे। जांच प्रक्रिया के दौरान सभी नामांकन पत्र निर्धारित प्रारूप में विधिवत भरे हुए पाए गए और उन्हें पूरी तरह वैध करार दिया गया।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, आज औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। उनके निर्विरोध चयन से पार्टी में संगठनात्मक स्थिरता और आगामी राजनीतिक रणनीति को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। भाजपा नेतृत्व उनके अनुभव और संगठनात्मक कौशल को आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए अहम मान रहा है।



